गोपनीयता नीति
HEV Union Connect (“हम”) इस वेबसाइट पर कार्यक्रम रजिस्ट्रेशन के समय आपसे कुछ जानकारी लेता है। यह नीति बताती है कि हम उस जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं।
हम कौन-सी जानकारी लेते हैं
- आपका नाम, मोबाइल / WhatsApp नंबर और आप कौन-सी गाड़ी चलाते हैं।
- सुरक्षा और स्पैम रोकने के लिए सामान्य तकनीकी जानकारी (जैसे IP पता)।
जानकारी का उपयोग
- आपकी सीट की पुष्टि करने और कार्यक्रम की जानकारी WhatsApp या फ़ोन पर भेजने के लिए।
- TVS इलेक्ट्रिक वाहन, लोन (Finance) और ऑफर्स की जानकारी देने के लिए, जिसमें हमारे पार्टनर TVS Last Mile Mobility भी शामिल हैं।
हम आपकी जानकारी बेचते नहीं हैं। आप कभी भी अपनी जानकारी हटाने या संपर्क बंद करने के लिए हमसे कह सकते हैं।